श्री रामकथा महायज्ञ से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा
निष्पक्ष जन अवलोकन रत्नाकर पाण्डेय टिकैतनगर (बाराबंकी)। आगामी 6 से 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री रामकथा महायज्ञ के उपलक्ष्य में रविवार, 5 अप्रैल को प्रातः 10 बजे मां दुर्गा मंदिर, श्री रामलीला मैदान, ग्राम पूरे मिश्री गाजीपुर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस दौरान आयोजक राजन शुक्ल, शिवाकांत शुक्ल, श्रीकांत शुक्ल, शैलेन्द्र शुक्ल, सरयू प्रसाद शुक्ल, ग्राम प्रधान गाजीपुर जटा शंकर तिवारी एवं ग्राम प्रधान लालपुर दुर्गेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कलश यात्रा सकुशल संपन्न हुई। 6 अप्रैल से शुरू होगी रामकथा आयोजकों ने बताया कि 6 अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य श्री राघव शरण जी महाराज (अध्यक्ष, सेवालयम् चैरिटेबल ट्रस्ट) के श्रीमुख से श्री रामकथा का शुभारंभ होगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन सायंकाल 5 बजे से किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की गई है।









