शुगर मिल के पास से दो वाहन चोर गिरफ्तार, 7 बाइक बरामद

शुगर मिल के पास से दो वाहन चोर गिरफ्तार, 7 बाइक बरामद

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने बुधवार को दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो0 फहीम उर्फ सुल्तान उर्फ सालू पुत्र रईश निवासी नई आबादी गदियाना थाना शहर कोतवाली तथा आफताब पुत्र अल्ताफ निवासी भगवानपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सीतापुर शामिल हैं। दोनों को शुगर मिल, देवा ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी आसपास के जनपदों—लखनऊ, रायबरेली और गोण्डा—से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। साथ ही बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र से भी दो मोटरसाइकिल (UP32AH3168 और UP32EW4736) चोरी करने की बात स्वीकार की है।