वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार द्विवेदी को भावभीनी विदाई

वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार द्विवेदी को भावभीनी विदाई

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी): उपनिबंधक कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार द्विवेदी के सेवानिवृत्ति पर स्थानीय लोटस लॉन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। रजिस्ट्री कार्यालय में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ लिपिक के योगदान को याद करते हुए समारोह में मौजूद लोग भावुक नजर आए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। सब-रजिस्ट्रार अवधेश मिश्रा ने उनके अनुशासन, कार्यकुशलता और ईमानदारी की सराहना की। उन्होंने राजेश द्विवेदी को शॉल ओढ़ाकर, स्मृतिचिन्ह एवं बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि द्विवेदी का कार्यकाल अत्यंत अनुशासित और प्रेरणादायक रहा। उनके अनुभवों ने कार्यालय की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहकर्मियों ने भी उनके साथ बिताए पलों को साझा किया। कनिष्ठ लिपिकों ने कहा कि बड़े बाबू ने उन्हें न केवल कार्य सिखाया, बल्कि जटिल मामलों को सरलता से निपटाने की कला भी सिखाई। सेवानिवृत्त हो रहे राजेश कुमार द्विवेदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईजी मीनू सिंह, सदर सब-रजिस्ट्रार हरीश चतुर्वेदी, रजिस्ट्रार नगर कादम्बरी त्रिपाठी, सब-रजिस्ट्रार लीलापुर, पूर्व विधायक हरगोविंद सिंह, पूर्व वरिष्ठ लिपिक जवाहरलाल, पूर्व सहायक लिपिक अर्चना पांडेय सहित उनके परिजनों के अलावा एचपी नित्याही, मुकेश, सुधीर वर्मा, अनुरुद्ध कुमार, सर्वेश, रानू उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं में बार अध्यक्ष प्रेमचंद्र पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी, महामंत्री मनीष श्रीवास्तव, नफीस अहमद, विकास श्रीवास्तव, प्रवीण पटेल, सुशांत वर्मा, के.के. मिश्रा, मनोज यादव, गणेश शंकर मिश्रा, अनीस अहमद, मो. फहद, मो. अनवर शेख, शहाबुद्दीन, साक्षी श्रीवास्तव, नियाज़ वारिस, प्रिंस वर्मा, महेंद्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव और स्टाम्प वेंडर आदित्य श्रीवास्तव सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।