वकीलों ने प्रदर्शन कर डी एम के माध्यम से सी एम को भेजा पांच सूत्री ज्ञापन
विनय सिंह l निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी | जिला बार एसोसिएशन की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने सुयेब किदवाई एडवोकेट की हत्या का खुलासा,रुदौली वापसी,टोल टैक्स माफी,बाराबंकी को अयोध्या मंडल से हटाकर लखनऊ में मिलाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सभा की तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को सौंपा। 13 फरवरी 26 को लखनऊ से बाराबंकी आते समय असेनी मोड़ हाइवे पर दिन दहाड़े हुई अधिवक्ता सुऐब किदवई हत्याकांड का मामला इस प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने प्रमुखता से उठाया।जिला बार एसो अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने इसे पुलिस की विफलता करार दिया और जिलाधिकारी से मांग की कि सुएब किदवई की दिन दहाड़े हुई हत्या का शीघ्र खुलाशा कराया जाय,अधिवक्ताओं को टोल टैक्स माफी दी जाय,बाराबंकी जिला को अयोध्या मण्डल से हटाकर लखनऊ से संबद्ध किया जाय,रुदौली तहसील को पूर्व की भांति फैजाबाद/अयोध्या से प्रथक कर बाराबंकी में सम्मिलित किया जाय,अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए,अधिवक्ता पेंशन योजना सुरु की जाय।इस अवसर पर वरिष्ट उपाध्यक्ष रितेष मिश्रा,महामंत्री रामराज यादव,उपाध्यक्ष पवन मिश्रा,कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, वरिष्ट अधिवक्ता रमन द्विवेदी,सुनीत अवस्थी,नरेश सिंह,सुरेश गौतम,अशोक वर्मा,सतीश पाण्डेय,अनूप कल्याणी,जय शंकर वर्मा,अमित गौतम,प्रमोद यादव,ज्ञान प्रकाश शुक्ल,अमित गौतम,राजू सोनी,सचिन प्रताप सिंह,कौशल किशोर त्रिपाठी,प्रणय बाजपेई,सी वी सिंह,रेहान मुस्तफा,अलीम शेख, सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे,प्रदर्शन की खबर सुन भारी संख्या में पी ए सी वा पुलिस बल तैनात रहा।तहसील सिरौली गौसपुर के समाधान दिवस से वापस आकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञाप�








