लोक जनशक्तिपार्टी के मंडल उपाध्यक्ष बनाए गए हर्ष वर्मा। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

लोक जनशक्तिपार्टी के मंडल उपाध्यक्ष बनाए गए हर्ष वर्मा। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।लोक जनशक्ति पार्टी रा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान की संस्तुति पर प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने कानपुर मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी नौबस्ता हंसपुरम निवासी हर्ष वर्मा को दी। नौबस्ता स्थित गैलेक्सी टॉवर में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने मनोनयन पत्र सौंपते हुए नव नियुक्त मंडल उपाध्यक्ष हर्ष वर्मा को बधाई देते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया इस मौके पर हर्ष वर्मा के साथ आए बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह का भव्य स्वागत कर जमकर नारेबाजी की हर्ष वर्मा ने बताया कि विगत वर्षों से निरंतर संगठन के प्रति निष्ठा ईमानदारी को देखते हुए संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वह पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से उसे पूरी करेंगे तथा जल्द ही मंडल पदाधिकारी जन जन तक पहुंच पार्टी की नीतियों को बताकर संगठन में जोड़ने का कार्य वृहद स्तर पर करेंगे इस दौरान मुख्य रूप से अंशुल सोनी गोलू श्रीवास्तव नितिन कुमार अंशु गौतम अथर्व गुप्ता रिशु शर्मा वंश गुप्ता शुभ अग्रहरि मयंक चौरसिया अक्षय श्रीवास्तव उज्जवल चौरसिया शुभ यादव अरुण कुमार हिमांशु राजपूत प्रथम पाण्डेय प्रिंस सिंह सार्थक सिंह हर्षित दिवाकर अनमोल कुशवाहा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।