राम सनेहीघाट तहसील में नायब तहसीलदार आवास व आगंतुक कक्ष का लोकार्पण, मंत्री सतीश शर्मा ने सुनी जनसमस्याएं

राम सनेहीघाट तहसील में नायब तहसीलदार आवास व आगंतुक कक्ष का लोकार्पण, मंत्री सतीश शर्मा ने सुनी जनसमस्याएं

निष्पक्ष जन अवलोकन रत्नाकर पांडे दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील राम सनेहीघाट में नायब तहसीलदार आवास के जीर्णोद्धार एवं अनुरक्षण कार्य, कार्यालय भवन के सुदृढ़ीकरण, आकर्षक आंतरिक साज-सज्जा तथा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नव-निर्मित आगंतुक कक्ष का लोकार्पण मा. मंत्री बड़े भैया सतीश शर्मा द्वारा किया गया। लोकार्पण के उपरांत मंत्री श्री शर्मा ने तहसील सभागार में क्षेत्र से आए नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित एवं जनोन्मुख बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस पहल से क्षेत्रीय नागरिकों को अब अधिक सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं मिलेंगी। साथ ही कार्यालय का वातावरण भी अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित एवं नागरिक-अनुकूल बनेगा, जिससे आमजन को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री पवन सिंह ‘रिंकू’, मण्डल अध्यक्ष नीरज सिंह, संदीप त्रिपाठी, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, वीरेन्द्र पाण्डेय, एसडीएम/सीओ सहित प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्तागण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।