मोहे रंग दे प्रेम के रंग में
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौली गौसपुर :बाराबंकी उत्तर प्रदेश,आज सीतादेवी महाविद्यालय में होली का उत्सव,बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें सभी छात्रों ने सभागार में अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ 0 करुणेश तिवारी ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा, कि होली का मुख्य संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, एकता और भाईचारे का है, जो सामाजिक सद्भाव, व्यवहार,क्षमा ,प्रेम और नए सिरे से जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। यह त्योहार हमें अतीत की कड़वाहट भूलकर, भेदभाव मिटाकर और सभी के साथ मिलकर जीवन का आनंद लेने की सीख देता है। महाविद्यालय के निदेशक अभिषेक शुक्ला ने हरिवंशराय बच्चन की पंक्तियां सुनाकर समस्त देश वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। होली है तो आज अपरिचित से परिचय कर लो होली है तो आज मित्र को पलकों में धर लो, भूल शूल से भरे वर्ष के वैर- विरोधों को, होली है तो आज शत्रु को बाहों में भर लो । फार्मेसी विभागाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने महाविद्यालय के समस्त विभाग के प्राध्यापको को गुलाल लगाकर और गुझिया खिलाकर होली की बधाई दी। महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ़ पंकज तिवारी, गोकरन नाथ पांडे,विष्णु मौर्या ,आदित्य गुप्ता,ललित चतुर्वेदी,विजेंद्र यादव, रत्नाकर तिवारी,मणिशंकर मिश्रा, अभिषेक सिंह,सर्वेश यादव, नीरज प्रजापति, अमरेश वर्मा,रमाकांत यादव, कृष्णकुमार,डॉ0 राजीव मौर्या ,अमित कुमार, डॉ0 पुष्पा शर्मा,,शिल्पा श्रीवास्तव सुश्री अलका सैनी शशि मिश्रा,उमा मिश्रा,ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी में होली का उत्सव बडे ही उत्साह के साथ मनाया गया। प्राचार्य डॉ गयाप्रसाद दुबे, वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक अनुपम जायसवाल, बृजेश सिंह अंशू वर्मा,आदि प्राध्यापकों ने सभागार में एक दूसरे को गुलाल लगाकर एंव गुझिया खिलाकर हर्षोल्लास पूर्वक पर्व मनाया।