मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा व साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा व साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन राम लक्ष्मण बड्डूपुर (बाराबंकी)। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। कोतवाली बड्डूपुर प्रभारी मनोज कुमार सोनकर के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र मिश्रा, महिला कांस्टेबल अनुराधा बाजपेई एवं पीआरडी अखिलेश कुमारी द्वारा ग्राम नरपतपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी निंदूरा श्रीमती सुषमा सेगर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, जिनमें— 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा) एवं 102 (स्वास्थ्य सेवा) शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान विनोद मौर्य, संजय कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य उमाकांत पाण्डेय, बंदना, रंजना व आफरीन सिद्दीकी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।