ब्लॉक में कार्यरत तकनीकी सहायक, एपीओ और कंप्यूटर ऑपरेटरों को कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है।
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी) ब्लॉक में कार्यरत तकनीकी सहायक, एपीओ और कंप्यूटर ऑपरेटरों को कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।मंगलवार को तकनीकी सहायकों के अध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। कर्मचारियों ने ज्ञापन में बतायाकि सरकार ने होली जैसे त्योहारों के मद्देनजर सभी कर्मचारियों का वेतन तत्काल खातों में भेजने के निर्देश थे।इसके बावजूद ब्लॉक के तकनीकी सहायकों, एपीओ और कंप्यूटर ऑपरेटरों को कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कर्मचारियों का कहना हैकि मानदेय नमिलने के कारण उनकी दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारियों को भविष्य निधि (बीपीएफ) का भुगतान भी नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हो गई है। उधर तकनीकी सहायकों ने बीडीओ को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि उनका मानदेय हर महीने समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने मानदेय के लिए अलग से बजट और अलग खाते की व्यवस्था करने की अपील की, ताकि इसे मटेरियल भुगतान से अलग रखा जा सके और भविष्य में ऐसी समस्याएँ न हो।






