रामनगर में प्रेम और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद
निष्पक्ष जन अवलोकन।
विजय राम जायसवाल।
रामनगर (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र में ईद का त्योहार बड़े प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया गया। सभी रोज़ेदार मोमिनों ने ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों ने बड़े-बुजुर्गों से ईदी पाकर खुशी जाहिर की और पकवानों व सिवइयों का जमकर आनंद लिया। वहीं गणेशपुर कस्बे में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने गले मिलकर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। थाना क्षेत्र के बुढ़वल चौराहे पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय का माहौल है। दुकानदारों का कहना है कि राजमार्ग पर रात भर आवागमन जारी रहता है, इसके बावजूद शातिर चोर जलती लाइटों के बीच ही चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं। दुकानदारों ने यह भी बताया कि चोरों को पुलिस की रात्रि गश्त का कोई डर नहीं है। मामले को लेकर व्यापारियों ने कोतवाली में तहरीर देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।









