बाइक से बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल लेखपाल राकेश चन्द्र सैनी जिला अस्पताल और वंहा से लोहिया अस्पताल रेफर
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के खोर एत्मादपुर सडक पर बाइक की बाइक से टक्कर में लेखपाल राकेश चन्द्र सैनी 45वर्ष,पेशकार रोहित 40वर्ष तथा दूसरी बाइक चालक गोपी 30 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तहसील के कर्मचारी तथा स्थानीय ग्रामीण संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर को उपचार के लिए लाया।जंहा इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों डाक्टर हसन सलीम, अधीक्षक डाक्टर इकबाल, सर्जन धीरेन्द्र पटेल ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। राकेश चन्द्र सैनी लेखपाल की हालत नाज़ुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर-किया गया वंहा से भी डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल को रेफर कर दिया गया है।जब कि दूसरी बाइक चालक गोपी 30 पुत्र शत्रोहन निवासी थानाडीह का संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में उपचार चल रहा है। रोहित पेशकार का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है। अस्पताल की इमरजेंसी में बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष काशी प्रसाद द्विवेदी,पूणेन्द्र सिंह,वंशराज, रोहित शर्मा, अमित कुमार रावत,अमन बाल्मीकि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।दो घन्टे तक रेफर राकेश चन्द्र सैनी को 108 एम्बुलेंस नहीं मिली पत्रकारों ने जब उपरोक्त सेवा के नम्बरों को काल किया तब जाकर 108 की जगह 102 नम्बर एम्बुलेंस मिली। एम्बुलेंस स्वास्थ्य सेवा का ग्रामीण क्षेत्रों में बुरा हाल है।









