बाराबंकी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

बाराबंकी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी: भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जिले में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर भाजपा ध्वज फहराकर ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प लिया। जिला कार्यालय को भव्य रूप से सजाया गया और कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि भाजपा की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का मंत्र साकार हो रहा है। साथ ही पार्टी ने लोकतंत्र को मजबूत करते हुए सुशासन और पारदर्शिता स्थापित की है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा आज देश के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और ‘विकसित यूपी’ से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को भी दोहराया गया। जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को भाजपा ध्वज और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।