बाराबंकी: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर

बाराबंकी: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। पुलिस लाइन में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय उपस्थित रहे और महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी व सदस्य, महिला व्यापारी, मंडल प्रतिनिधि, महिला एनजीओ, आशा बहुएं, स्वयं सहायता समूह की सखियां तथा विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रेरणादायक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।