बदोसरांय से सिरौलीगौसपुर उधौली मार्ग पर बाइक पेंड से टकरा कर कंटीले तार में जा गिरी एक की मौत एक जिला अस्पताल रेफर-कर दिया गया है
अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बदोसरांय से सिरौलीगौसपुर उधौली मार्ग पर विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर मुख्यालय से चंद कदम दूर पालेसर के पास रात करीब 7 बजे अनियंत्रित बाइक कंटीले तार व पेड से टकरा गई जिसमे दो लोग घायल हुये घायलों को पुलिस संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गयी जंहा इमरजेंसी में मौजूद डाक्टर अजीत सिंह लल्लू गौतम 48 वर्ष को मृत घोषित कर दिया है।दूसरा घायल ललित 20 वर्ष निवासी केंवलापुर थाना सफदरगंज का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर-कर दिया है। मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर कार्यालय से चंद कदम दूर सिरौली उधौली मार्ग का है रात 7 बजे करीब सिरौलीगौसपुर निवासी लल्लू गौतम अपने रिश्तेदार के साथ घर वापस जा रहा था कि पालेसर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पेंड से टकरा कर कंटीले तारों में जा गिरी जिसमे दोनों लोग घायल हुए। दोनों घायलों को पुलिस संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गयी जंहा इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डाक्टर अजीत सिंह ने लल्लू गौतम को मृत घोषित कर घायल ललित का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर-कर दिया है। कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने लल्लू गौतम के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।









