पेट्रोल की किल्लत से पंपों पर बढ़ी भीड़, एक टैंक से हुआ वितरण

पेट्रोल की किल्लत से पंपों पर बढ़ी भीड़, एक टैंक से हुआ वितरण

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। गुरुवार को बस स्टॉप के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कमी देखने को मिली। पंप कर्मियों के अनुसार टैंकर न आने के कारण केवल एक टैंक से ही पेट्रोल का वितरण किया गया, जबकि अन्य मशीनें बंद रहीं। शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी अपेक्षा से अधिक ग्राहकों की भीड़ देखी गई। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला प्रशासन के दावों के विपरीत जमीनी हकीकत कुछ अलग नजर आ रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि अन्य जनपदों की तरह यहां अफरा-तफरी का माहौल नहीं दिखा।