पूर्व सांसद पी एल पुनिया ने सिविल सेवा सर्विस की परीक्षा पास करने वाले मेधावियो को किया सम्मानित
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी रविवार को पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल द्वारा सिविल सेवा सर्विस परीक्षा में पास हुये होनहार अभिजीत वर्मा उर्फ नन्दन के निवास आवास विकास, अनुपम वर्मा मुबारकपुर, तथा सुयेश द्विवेदी लखपेड़ाबाग के घर पहुच कर मेधावियो को सम्मानित किया गया, पूर्व सांसद श्री पुनिया ने कहा संसदीय क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से जिस प्रकार हर वर्ग के विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन के जनपद को गौरवान्वित कर रहे हैं, उससे जिले का नाम दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, जिस प्रकार जनपद में खान पान और शिक्षा को लेकर अभिभावक जागरूक हुवा है और हो रहा है, उससे यह प्रतीत होता है कि, आने वाले समय में जनपद बाराबंकी के होनहार विद्यार्थीगण ऊंचे-ऊंचे पदों पर विराजमान होंगे और जिला यूँ ही गौरवान्वित होता रहेगा। मुझे बड़ा हर्ष होता है कि, मेरी कर्मभूमि अपनी पहचान बना रहा है। प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से के0सी0 श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, मोनू सिंह, अजय रावत, सूरज रावत, गोपी कनौजिया, श्रीकान्त मिश्रा, आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।






