पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने जय राधा इण्डेन गैस एजेंसी गिदरापुर कोटवाधाम का निरीक्षण किया

पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने जय राधा इण्डेन गैस एजेंसी गिदरापुर कोटवाधाम का निरीक्षण किया

अजय रावत एडवोकेट सिरौलीगौसपुर। ग्रामीण क्षेत्र में गैस की किल्लत बरकरार है। इसी बीच गैस कम्पनियों ने नये नियम जारी कर गैस उपभोक्ताओं की और किल्लत बढा दी है। गौरतलब रहे कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए गैस बुकिंग की अवधि 25 दिन से बढकर 45 दिन कर दी है जिसके चलते गैस उपभोक्ताओं की मुस्किलें बढ गई हैं। वहीं जय राधा इंण्डेन गैस एजेंसी गिदरापुर कोटवाधाम का पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने निरीक्षण किया स्टाक 300 के सापेक्ष 62 उपभोक्ताओं ने गैस पर्चेज की है।दूसरी तरफ सरवर काम न करने के कारण बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते गैस एजेंसी पर भीड भाड दिख रही है। उपभोक्ता आफ लाइन बुकिंग की मांग कर रहे हैं।