निपुण भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

निपुण भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। एलपीएस स्कूल के सभागार में बुधवार को निपुण भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 507 निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान का विकास बेहद जरूरी है, जो शिक्षकों के समर्पण से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणना में दक्ष बनाना है और इसमें शिक्षकों की भूमिका अहम है। कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, डायट प्रवक्ता और बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।