नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण देखा गया

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। इस दौरान महिला एवं बाल संरक्षण प्रभारी मुन्नी देवी तथा महिला थाना प्रभारी रत्नी कुमारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र से जुड़ी महिला पुलिसकर्मियों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। विज्ञान भवन, नई दिल्ली से प्रसारित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशभर की महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही जनपद के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों में मौजूद पुलिसकर्मियों व विद्यार्थियों ने भी इस लाइव प्रसारण को देखा और सुना। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।