थाना सफदरगंज क्षेत्र के चौखंण्डी गांव के पास कल्याणी नदी पास युवक का शव मिला जिसकी पहचान रामपुर कटरा के मोहम्मद आसिफ के रुप में हुई

थाना सफदरगंज क्षेत्र के चौखंण्डी गांव के पास कल्याणी नदी पास युवक का शव मिला जिसकी पहचान रामपुर कटरा के मोहम्मद आसिफ के रुप में हुई

अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रामपुर कटरा निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद वैश के रूप में हुई है। शव चौखंडी गांव के पास ईदगाह के पीछे कल्याणी नदी के पास में मिला। परिजनों ने मोहम्मद आसिफ की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद आसिफ शुक्रवार शाम को घर से निकला था। उसे रात करीब 10 बजे तक मोहल्ले में देखा गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। परिवार ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह चौखंडी गांव के ईदगाह के पास उसका शव मिलने की सूचना मिली। मोहम्मद आसिफ के पिता मोहम्मद वैस फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। मोहम्मद वैस के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। आसिफ सबसे छोटा बेटा था और हैदराबाद में वेल्डिंग का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मोहम्मद आसिफ का गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। परिवार इसे हत्या के पीछे एक संभावित कारण मान रहा है। सूचना मिलने पर सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की गहनता से जांच शुरु कर दी है।