तहसील क्षेत्र के सूबेदार पुरवा मजरे कोठरी गौरिया में सोमवार को लगी आग में अनाज कपडे गृहस्थी जलकर हुई राख,एस डी एम, तहसीलदार,आदि मौके पर पहुंचकर तिरपाल पन्नी आदि सहायता दी

तहसील क्षेत्र के सूबेदार पुरवा मजरे कोठरी गौरिया में सोमवार को लगी आग में अनाज कपडे गृहस्थी जलकर हुई राख,एस डी एम, तहसीलदार,आदि मौके पर पहुंचकर तिरपाल पन्नी आदि सहायता दी

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम सूबेदार पुरवा मजरे कोठरी गौरिया में अज्ञात कारणों से लगी आग दशरथ लाल,कुंवर बहादुर, रामबाबू तिवारी के घर जलकर राख हो गए हैं।एक 17 वर्षीय लडकी प्रमिला आग से झुलस गई जिसे प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल समर सिंह के साथ मौके पर पंहुच कर आग से हुये नुकसान का आकलन कराया एंव अग्नि पीड़ित परिवारों को तिरपाल पन्नी मुहैय्या कराते हुए शीघ्रातिशीघ्र सहायता मिलने का आश्वासन दिया है। लेखपाल के मुताबिक आग में कपडे,वर्तन इंजन व 12 कुन्टल गेंहू आदि सामग्री जल कर राख हो गई है। तहसील प्रशासन द्वारा हर सम्भव मदद की जा रही है।इस मौके पर समाज सेवी एंव गन्ना यूनियन के चेयरमैन कमला कान्त द्विवेदी ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।