जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में जिला कार्यालय स्थित ज्ञानपुर में पार्टी के द्वारा 45 वा स्थापना दिवस मनाया गया

जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में जिला कार्यालय स्थित ज्ञानपुर में  पार्टी के द्वारा 45 वा स्थापना दिवस मनाया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही।

जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में जिला कार्यालय स्थित ज्ञानपुर में पार्टी के द्वारा 45 वा स्थापना दिवस भब्य और दिव्य रूप से मनाया गया और पार्टी कार्यालय में झंडा रोहण भी किया गया पुष्प गुच्छ मालाओं के साथ लोगों का स्वागत किया इस वसर पर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी खादी ग्राम उद्योग आयोग के सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने पार्टी के बारे में एक महत्वपूर्ण विषय को रखते हुए एक कांफ्रेंस भी किया और पार्टी की नीतियों के बारे में बताने का काम किया पार्टी में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया 1951 में गठित जन संघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन चुकी है यह ससद और विधानसभा में प्रतिनिधित्व के मामले में और प्राथमिक सदस्यता के मामले दुनिया की सबसे बड़ा राजनीतिक दल है भाजपा की स्थापना जरूर 1980 हुई थी लेकिन इसकी दुनिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में ही भारतीय जन संघ बनाकर कर दी थी 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री की हत्या के बाद देश में जो आम चुनाव हुए थे उसमें बीजेपी की महज दो सीटे ही मिली थी लेकिन आज 45 वर्ष में भाजपा में केवल न तीसरी बार केंद्र की सरकार के रूप में काम कर रही है अपितु 19 राज्यों में भाजपा सहयोगियों या बिना सहयोगियों के साथ सरकार में है और काम कर रही है 1980 में जब भाजपा की स्थापना हुई तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश में संगठन की अध्यक्षता माधव प्रसाद त्रिपाठी को सौंप गई वह 1980 से 1984 तक अध्यक्ष रहे और उनका कार्यकाल खत्म हुआ संगठन के बड़े नेता कल्याण सिंह अध्यक्ष बने वह 1984 से 1990 तक अध्यक्ष रहे 1990 में राजेंद्र गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष बने उसके तुरंत बाद कलराज मिश्र प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए इसके बाद यह सिलसिला चलाता रहा तमाम लोग प्रदेश अध्यक्ष बने आज स्थित है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में भाजपा की सेवा में रात दिन संगठन के काम को ऊर्जा दे रहे हैं और गति दे रहे हैं प्रदेश के सभी 118 मंडलों में आज भाजपा के सभी मोर्चे की पूरी टीम विद्यमान है प्रदेश को 98 जिलों में बाटा गया है उसके तहत निर्वाचित होकर आए 70 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है पार्टी के द्वारा कर दी गई प्रत्येक 3 वर्ष में चुनाव होता है आज प्रदेश में 1.62.459 ,बूध है भाजपा के 17 सदस्यती बूथ समिति के साथ बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारियों की मौजूदगी है लगभग 100000 गांव तक अपनी सीधी पहुंच रखती है हर महीने कम से कम 1.25.000 बूथों पर सुनी जाती है मन की बात ऐसे तमाम विषय को जानकारी देते हुए जिला प्रभारी ने पार्टी के नीति रीतियों के बारे में संज्ञान दिया जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा 2014 के बाद जब भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार बनी उसके बाद 2017 में विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद उत्तर प्रदेश में सरकार बनी 2022 में फिर से विधानसभा का चुनाव हुआ जिसे उत्तर प्रदेश में सरकार बनी लोकसभा 19 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी केंद्र में ऐसी तमाम चुनाव पार्टी में जीता है इसी क्रम में 2024 में भाजपा की सरकार बनाने का काम पार्टी ने किया आज भाजपा 104 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष है 67 जिला पंचायत अध्यक्ष है 196 नगर पंचायत में भाजपा की नगर पंचायत अध्यक्ष हैजबकि 23000 पंचायत में भाजपा के ग्राम प्रधान है पिछले 8 वर्षों में हुए कुल 42 उपचुनाव में भाजपा ने 74% स्ट्राइक रेट से 32 सीटों पर जीत हासिल की है इसके पहले 1984 में आठवीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को 2 सीटें मिला था नवी लोकसभा 1989 में भाजपा को ₹85 सीटें मिला था 1991 में भाजपा को 120 सीट मिला था 11वीं लोकसभा 1996 में भाजपा को 161 सीट मिली थी 12वीं लोकसभा 1998 में भाजपा को 182 सीट 13वीं लोकसभा 1999 में 182 सिम मिली थी चौदहवीं लोकसभा 2004 में भाजपा को 138 सीट मिली थी 15 वीं लोकसभा 2009 में भाजपा को 116 सीट मिला था 16 वीं लोकसभा 2014 में भाजपा को 282 सीट मिला था 17 वीं लोकसभा 2019 में भाजपा को 303 सिम मिली थी 18वीं लोकसभा 2024 में भाजपा को 240 सिम मिली इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी लगातार संघर्ष करते हुए शीर्ष ऊंचाइयों पर पहुंचने का काम किया है उपस्थित सांसद डॉक्टर विनोद बिन्द विधायक औराई दीनानाथ भास्कर पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा कन्हैया लाल मिश्रा संतोष पांडेय बीनय श्रीवास्तव रमेश पांडेय संतोष तिवारी सत्यसिल गुप्ता लालता प्रसाद सोनकर सुनील मिश्रा विकास मिश्रा लक्ष्मी बिन्द प्रदीप सिंह गोवर्धन राय छत्रपति सिंह मनीष पांडे शिवम आकाश तिवारी दीपक सिंह लालमणि मिश्रा संतोष सिंह स्नेह लता श्रीवास्तव प्रियंका जायसवाल संगीता खन्ना पूनम गुप्ता वेडमोर राजेंद्र प्रसाद दुबे सुरेंद्रनाथ पांडेय राजेश सिंह राजेंद्र पाल बघेल अखिलेंद्र सिंह बघेल चिंटू तथा उपस्थित समस्त जनता जनमानस मंडल अध्यक्ष सभी मोर्चे के अध्यक्ष उपस्थित रहे l