जनपद न्यायाधीश ने  राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोरी का किया आकस्मिक निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश ने  राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोरी का किया आकस्मिक निरीक्षण

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह  बाराबंकी  जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतिमा श्रीवास्तव ने शुक्रवार को  राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिवानी रावत, सिविल जज सी0डि0/सचिव के अतिरिक्त आकांक्षा गुप्ता अतिरिक्त मजिस्स्ट्रेट तृतीय, सूरज सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी  उपस्थित रहें। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्था में रह रही बालिकाओं,किशोरियों को मिल रही सुविधाओं, उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना था। इस दौरान जनपद न्यायाधीश  ने बारीकी से सम्प्रेक्षण गृह किशोरी का निरीक्षण करते हुए प्रभारी अधीक्षिका एवं अन्य स्टाफ को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए, ताकि संस्थागत बालिकाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। सभी बालिकाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की बीमारी या आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा अधिकारी से समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया।