कोतवाली नगर थाने का एडीजी ने किया निरीक्षण 9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन द्वारा 9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट के तहत थाना कोतवाली नगर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्राप्त विवरण के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने 9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत थाना कोतवाली नगर का निरीक्षण किया। यह प्रोजेक्ट ऑफिस मैनेजमेंट, साइबर पुलिसिंग, क्राइम मॉनिटरिंग, महिला सुरक्षा (मिशन शक्ति), ट्रैफिक व्यवस्था और बीट ड्यूटी सहित विभिन्न क्षेत्रों को डिजिटल माध्यम से सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से लागू किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी रामकिशुन राणा, क्षेत्राधिकारी विजय शंकर यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









