कस्बे के विभिन्नवार्डों का निरीक्षणकर सफाई व्यवस्था और नालियों की स्थिति का जायजा लिया।

कस्बे के विभिन्नवार्डों का निरीक्षणकर सफाई व्यवस्था और नालियों की स्थिति का जायजा लिया।

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी)न०प०अधिशासी अधिकारी संध्या मिश्रा ने कस्बे के विभिन्नवार्डों का निरीक्षणकर सफाई व्यवस्था और नालियों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के तहत ईओ मिश्रा मौलवीगंज और सट्टी बाजार सहित अन्य वाडों में पहुंचीं। उन्होंने वहा साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और जल निकासी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।और सफाई कर्मियों को निर्देश दिए कि नगर में कहीं भी कूड़ा-करकट जमा न होने पाए नियमित रूप से नालियों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा,ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न न हो।मौलवीगंज और सट्टीबाजार जैसे भीड़भाड़वाले क्षेत्रों में कर्मचारियों को विशेष रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिय,नगर को स्वच्छ सुंदर बनाए रखना न०पं०की प्राथमिकता है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत कर्मचारी आफताब आलम और विमल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। नागरिकों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।