ऑटो में छूटा लाखों के जेवरात से भरा बैग, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम पलियामसूदपुर निवासी एक महिला का जेवरातों से भरा बैग ऑटो में छूट गया। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता गीता जायसवाल रिश्तेदारी में जाने के लिए बैग में कीमती जेवरात रखकर घर से निकली थीं। बताया जाता है कि शहर से सटे अरुणोदय स्कूल के पास वह ऑटो में सवार हुईं और उतरते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। जैसे ही गीता देवी को बैग छूटने का एहसास हुआ, उनके होश उड़ गए। पीड़िता के अनुसार, बैग में कई लाख रुपये के जेवरात थे। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से जेवर पहनने के बजाय बैग में रखे थे, ताकि रास्ते में चेन स्नेचिंग जैसी घटना का शिकार न होना पड़े। गनीमत यह रही कि छोटी लाइन के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में ऑटो कैद हो गया है। पीड़िता ने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस से भी ऑटो को पकड़ने और बैग बरामद कराने की अपील की है।









