एड शाहनवाज अल्वी ने कराया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन, सैकड़ो अकीक़त मन्दो ने मुल्क में अमन चैन की दुआ की
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी ।संवाददाता प्रशांत जैन/नगर के मोहल्ला संख्या 8 स्थित कोठी मस्जिद वाली गली में स्थित अपने आवास पर एडवोकेट शाहनवाज अल्वी, सभासद वार्ड नंबर 5 नगर पालिका परिषद बिल्सी एवं जिला प्रभारी भारतीय किसान यूनियन हलदर द्वारा रमजान के इस पाक महीने में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जिसमें सैकड़ो अकीक़त मन्दो ने अपना अपना रोजा इफ्तार किया । इस मौके पर एडवोकेट शाहनवाज अल्वी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने बिल्सी क्षेत्र की लगभग सभी मस्जिदों को अपनी ओर से कुछ गुप्त दान एवं मुस्लिम समुदाय के लोगो को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं रोजा इफ्तार पार्टी के लिए नगर के संभ्रांत नागरिकों एवं अकीक़त मन्दो को इस रोजा अफ्तार पर आमंत्रित किया , उनका मानना है कि रमजान के इस पाक महीने में इस तरीके के आयोजन करने से उसका फल लाख गुना ज्यादा मिलता है। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बिल्सी की अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर एवं पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर युवा नेता तेजस्वी सागर समेत नगर पालिका बिल्सी के समस्त कर्मचारी गण एवं स्टाफ सहित अधिकांश सभासद मौजूद रहे एवं इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रईस अहमद, भारतीय हलदर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, सरताज अल्वी ,साबिर अली ुलदीप गुप्ता, जावेद अल्वी सईद अहमद उर्फ शबलू ,इरफान कस्सार,जीशान अब्बासी अरमान अल्वी आदि लोग मौजूद रहे ।









