एक साल बाद नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार</p>

निष्पक्ष जन अवलोकन

फतेहपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण व पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। करीब एक वर्ष से फरार आरोपी शिवा उर्फ शिवपाल निवासी शाहजहांपुर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पीड़िता के पिता ने 10 मई 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से ले गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था।

पुलिस लगातार दबिश देती रही और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।