उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कोटवा धाम मन्दिर के पास दो दुकानों पर सेम्पुल भरवाया और 75 लीटर दूध नष्ट कराया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। होली व रमजान पर्व को लेकर उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा,फूड अधिकारी अर्शी फारुखी वरिष्ठ उपनिरीक्षक जय प्रकाश पुलिस बल के साथ कोटवाधाम मन्दिर के पास अरियामऊ में आशीष गुप्ता और सोनू गुप्ता की दुकानों पर छापा मारकर 75 लीटर दूध नष्ट कराया और लडडू मिष्ठान के सेम्पुल भरकर दोनों दुकानों को सील कर दुकानदारों को साफ सफाई के सख्त निर्देश दिए हैं। शुक्रवार की अपराह्न उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा फूड अधिकारी अर्शी फारुखी कोतवाली बदोसरांय पुलिस के साथ कोटवा धाम मन्दिर के सामने अरियामऊ में आशीष गुप्ता सोनू गुप्ता की दुकानों पर छापा मारकर 75 लीटर दूध नष्ट कराया तथा लडडू मिष्ठान के सेम्पुल भरकर दोनों दुकानों की सील कर दिया है। उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दोनों दुकानदारों को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए हैं।