आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

अजय रावत एडवोकेट बाराबंकी। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता से कहा कि बहुजन समाज एक बैनर तले एक्टठा होकर अपने हकों की लडाई मजबूती के साथ लडे। बाराबंकी से हैदरगढ़ राजमार्ग पर किसान भटठे के पास आयोजित विशाल जनसभा में एंव मान्यवर कांशीराम जी की 92 वी जयन्ती एंव आजाद समाज पार्टी कांशीराम के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है गरीब की सुनवाई नहीं हो रही है।जिसके लिए पूरे बहुजन समाज को एक मंच पर एकत्र होकर अपनी लडाई लडनी होगी। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी में बहुजन किसी निठल्ले फरमान से नहीं बाबा साहेब के संविधान से बहुजन समाज चल रहा है। बड़बोले लोगों को खुद समझ जाना चाहिए। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चितौड़ ने कहा करणी सेना की गिदड भपकिंयो में बहुजन समाज आने वाला नहीं है।हम सभी आज तैयारी के साथ बाराबंकी में झंण्डा गाड़े हैं जिसे हिला पाना उनके बस में नही है।जोन प्रभारी लखनऊ सौरभ किशोर, अयोध्या मंण्डल प्रभारी मनोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भूपेन्द्र, विपिन कुमार, शेरखान,अफसार, महासचिव इबादु उरहमान नायाब एडवोकेट देशराज गौतम हरिनंदन सिंह गौतम झगरु प्रसाद गौतम,नीतिश कुमार,कल्लू रामकुमार सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।