अनियंत्रित बोलेरो नदी में पलटी, युवक की मौत, एक गंभीर घायल
निष्पक्ष जन अवलोकन रामबाबू मिश्रा रामसनेहीघाट(बाराबंकी)भिटरिया–टिकैतनगर मार्ग पर तासीपुर गांव के पास बीतीरात बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कल्याणीनदी में पलट गई।हादसे में वाहनसवार युवक की मौत हो गई,जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारीअनुसार असन्दरा थाना के अमिहया गांव के निवासी धनकुमार(30)वीती शाम अपने मित्र अयोध्या के रानीमऊ निवासी रवि के साथ बोलेरो से साथी को दरियाबाद छोड़ने गए थे।देररात दोनों वापस घर लौट रहे थे।बताया जाता हैकि भिटरिया–टिकैतनगर मार्ग पर तासीपुर गांव के पास अचानक बोलेरोअनियंत्रितहो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे बहरहीकल्याणी नदी में पलट गई। ग्रामीणों और पुलिस ने वाहन के नदी में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और तत्काल कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल धन कुमार और रवि को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया।डॉक्टरों ने धन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रवि का उपचार जारी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।









