अग्निपीड़ित 31 परिवारों को रेड क्रॉस ने दी राहत, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने किया वितरण

अग्निपीड़ित 31 परिवारों को रेड क्रॉस ने दी राहत, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने किया वितरण

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।

 देवरिया। भटनी विकास खण्ड के भरहे चौरा गांव में हाल ही में लगी भीषण आग से प्रभावित 31 परिवारों को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया द्वारा राहत सामग्री प्रदान की गई। यह राहत सामग्री शनिवार को जिलाधिकारी व रेड क्रॉस की अध्यक्ष दिव्या मित्तल द्वारा वितरित की गई। जहां प्रत्येक पीड़ित परिवार को किचन सेट, तिरपाल, हाइजिन किट (साबुन, तेल, ब्रश, पेस्ट आदि), बाल्टी, आटे का पैकेट, नमक व एक झोला जिसमें ब्रेड, बिस्किट, भुजा, नमकीन सहित अन्य खाद्य सामग्री थी, प्रदान की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने रेड क्रॉस के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि, रेड क्रॉस के सदस्य व वालंटियर्स हर आपदा में तत्काल सेवा हेतु पहुँचते हैं। हाल ही में महाकुंभ मेले में हुई आग की घटना में देवरिया रेड क्रॉस ने जिस तरह कार्य किया, वह मानवता की मिसाल है। रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश के उपसभापति व देवरिया शाखा सचिव अखिलेन्द्र शाही ने बताया कि संस्था आपदा के समय, चाहे वह आगजनी हो या बाढ़; हर समय राहत पहुँचाने का कार्य करती है और हमेशा मानव सेवा में तत्पर रहती है। इस दौरान उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजीत सिंह, तहसीलदार अल्का सिंह, नायब तहसीलदार गोपाल जी, रेड क्रॉस प्रबंधन समिति सदस्य सुमित मिश्रा, राजन सिंह, साहू विशाल कुमार गुप्ता, डॉ. संजय गुप्ता, हिमांशु सिंह, देवव्रत पाण्डेय, कृष्णा वर्मा, दीपू सैनी, सोनू पाण्डेय, अजय मण्डल, अजय कुमार यादव, डब्लू श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।