हृदय गति रुकने से पंचायत कर्मचारी का निधन, विभाग में शोक की लहर

हृदय गति रुकने से पंचायत कर्मचारी का निधन, विभाग में शोक की लहर

निष्पक्ष जन अवलोकन रत्नाकर पाण्डेय बाराबंकी। सहायक विकास अधिकारी कार्यालय (पंचायत), ब्लॉक पूरेडलई में कार्यरत पंचायत राज विभाग के कर्मचारी मो. इबरार अहमद का आज सुबह हृदय गति रुक जाने से असामयिक निधन हो गया। वह विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। मो. इबरार अहमद अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। कार्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सहकर्मियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।