स्कूल चलो अभियान को लेकर बैठक व रैली आयोजित

स्कूल चलो अभियान को लेकर बैठक व रैली आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। कंपोजिट विद्यालय फतेहपुर में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर स्कूल चलो अभियान के तहत प्रधानाध्यापकों व ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें अपवंचित, बालिकाओं, विशेष आवश्यकता वाले एवं ड्रॉपआउट बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। अभियान के अंतर्गत 3 वर्ष के बच्चों का बाल वाटिका तथा 6 वर्ष के बच्चों का कक्षा एक में नामांकन सुनिश्चित करने के साथ 7 से 14 वर्ष तक के सभी आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों का चिन्हांकन कर नामांकन कराने पर जोर दिया गया। प्रचार-प्रसार के लिए रैली, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एसएमसी बैठक व परिवार सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए गए। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद ने की। बैठक के बाद उनके नेतृत्व में रैली निकाली गई, जिसमें शिक्षक व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।