सेवानिवृत्त पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह को भावभीनी विदाई, निर्मला श्रीवास्तव का हुआ स्वागत

सेवानिवृत्त पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह को भावभीनी विदाई, निर्मला श्रीवास्तव का हुआ स्वागत

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | सोमवार को शहर स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही नवागत पुस्तकालय अध्यक्ष निर्मला श्रीवास्तव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, लेखाधिकारी तथा नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर के प्रवक्ता आशीष पाठक सहित अन्य अतिथियों ने डॉ. पूनम सिंह द्वारा पुस्तकालय के विकास हेतु किए गए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पुस्तकालय के समस्त कर्मचारियों ने भी उन्हें सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया। साथ ही उपस्थित सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों ने नवागत पुस्तकालय अध्यक्ष निर्मला श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।