सी.एम. हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस अधिकारियों को कलेक्टर के द्वारा सम्मान किया गया

निष्पक्ष जान अवलोकन! सोनूवर्मा! सिंगरौली/ सी.एम. हेल्पलाइन में माह मार्च 2025 के दौरान गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों का सम्मान कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित टी.एल. बैठक के उपरांत किया गया। सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला,जिला सिंगरौली एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, जिला सिंगरौली द्वारा अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि इससे अन्य अधिकारियों को भी प्रेरणा मिलेगी तथा आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान में और अधिक गति आएगी। *सम्मानित अधिकारियों के नाम -* निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह, विद्यावारिधी तिवारी, उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र धुर्वे, प्रियंका शर्मा, सुधाकर सिंह परिहार, भीपेन्द्र पाठक, प्रियंका सिंह बघेल, बालेन्द्र त्यागी तथा मनोज सिंह। *कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएँ दीं।*