सर्विलांस सेल ने स्थानीय पुलिस की मदद से बरामद किये 73 मोबाइल, अपर पुलिस अधीक्षक ने स्वामियो को सौपा

सर्विलांस सेल ने स्थानीय पुलिस की मदद से बरामद किये 73 मोबाइल, अपर पुलिस अधीक्षक ने स्वामियो को सौपा

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह  बाराबंकी सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 15 लाख रुपये कीमत के 73 मोबाइल फोन बरामद किया गया जांच के बरामद सभी मोबाइलो को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके स्वामियों को बुलाकर उन्हे वापस देदिया गया अपने कीमती मोबाइल को वापस पाकर सभी के चेहरे खिल उठे  जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत, सेंटर  इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा हुए 73 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। इन बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।   रविवार  को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन व अपना महत्वूर्ण डाटा वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। ज्ञात हो कि  विगत चार माह में मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा सराहनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 480 से अधिक मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत करीब 92 लाख रुपये है बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किये गए हैं।