सरयू नदी घाघरा की बाढ से प्रभावित होने वाले गांवो का एस डी एम ने तहसीलदार व राजस्व टीम के साथ किया निरीक्षण ग्रामीणों से किया संवाद
अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा,राजस्व टीम के साथ बाढ क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण किया एंव ग्रामीणों से बात साझा की तथा गत दिनों हुई वर्षात से फसलों को नुक्सान तो नहीं पंहुचा आदि जानकारियां सनांवा,तेलवारी,कोठरी गौरिया,तथा नदी के दूसरे झोर मांझा रायपुर,परसावल पारा बेहटा आदि गांवों के ग्रामीणों के साथ संवाद किया एंव सरयू नदी में बाढ आने समय होने वाली दिक्कतों को साझा किया है।इस मौके पर रामकरण, विकास कुमार,राम आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।









