सफदरगंज बदोसरांय मार्ग पर बाइक की बाइक से टक्कर में दो की मौत अन्य घायलों का संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है उपचार

सफदरगंज बदोसरांय मार्ग पर बाइक की बाइक से टक्कर में दो की मौत अन्य घायलों का संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है उपचार

निष्पक्ष जन अवलोकन जितिन रावत ।। सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी) सैदनपुर सैनिक पेट्रोल पंप के पास दो बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला व एक युवक की मौत हो गई है। सफदरगंज थाने के सैदानपुर के निकट सैनिक पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर बैठी महिला व दूसरे बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले जाया गया जहां पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने एक महिला व एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सफदरगंज थाने के रामपुर की बदरुल निशा पत्नी अतहर अली एवं सतरिख थाने के काजीपुर गांव के आकाश कुमार पुत्र शिवकुमार के रूप में की गई है मृतक महिला के पति अतहर अली गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर में चल रहा है।