सनातन वैवाहिक बंधन द्वारा वर-वधू परिचय सम्मेलन आयोजित
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।कानपुर सनातन वैवाहिक बंधन द्वारा 12 वां वर-वधू परिचय सम्मेलन एवं भगवान श्री परशुराम जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं श्री दुर्गा मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ। जिसमें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवराम सिंह, विशिष्ट अतिथि कुंवर मनोज सिंह भदौरिया एवं अनूप तिवारी सहित समिति पदाधिकारियों द्वारा पूजन-आरती के साथ किया गया। सम्मेलन में 43 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। जिसमें 3 जोड़ों के विवाह तय हुए। स्वास्थ्य शिविर में आंख दांत एवं बीपी शुगर की जांच की गई। आंखों के 93 मरीजों की जांच में 5 ऑपरेशन सुनिश्चित हुए।जबकि दंत शिविर में 43 मरीजों को उपचार दिया गया। वहीं 109 लोगों की बीपी शुगर जांच की गई। आयोजन में महिला मंडल अध्यक्ष नीलम चौहान सहित कई पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।यह आयोजन सामाजिक सेवा एवं वैवाहिक सहयोग की दिशा में सराहनीय पहल रहा।









