सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड महिला की मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड महिला की मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर ।क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 62 वर्षीय वृद्धा फूलमती वर्मा की मौत हो गई। रामनगर-बदोसराय मार्ग पर लोधपुरवा गांव के पास शौच से लौटते समय एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में उनका सिर धड़ से अलग हो गया। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। लोधपुरवा निवासी फूलमती वर्मा पत्नी पारस नाथ वर्मा को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में वृद्धा का शरीर बुरी तरह कुचल गया था। मृतका के बड़े बेटे जितेंद्र ने बताया कि उनकी मां सुबह लगभग 5 बजे शौच के लिए घर से निकली थीं। उन्हें सुबह 5:25 पर मां के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। मृतका के भतीजे पंकज वर्मा ने जानकारी दी कि उनकी चाची घर से करीब 200 मीटर दूर मुख्य मार्ग पर कटका नाला पुल से नीचे उतरते ही हादसे का शिकार हो गईं। फूलमती वर्मा के तीन बच्चे हैं, जिनमें जितेंद्र, पूनम वर्मा और पुष्पेंद्र शामिल हैं। बड़े बेटे जितेंद्र और बेटी पूनम की शादी हो चुकी है। सूचना मिलने पर कोतवाली रामनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली रामनगर के कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है। ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।