संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ 849 का उपचार किया गया

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ 849 का उपचार किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 849 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई हैं।सी एम एस डाक्टर ए के प्रियदर्शी ने ओपीडी का निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। गुरुवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में डाक्टर धीरेन्द्र पटेल,डाक्टर गौरव कृष्ण, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय डाक्टर गौरव नारायन,डाक्टर हसन सलीम, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर ओमप्रकाश,आदि चिकित्सकों ने 849 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं 52 मरीजों के मैनुवल व डिजीटल एक्सरे तथा 185 मरीजों के खून की जांच करवाई गई है। गुरुवार की ओ पी डी में बुखार, डायरिया,हडडी रोग,तथा महिला रोग विशेषज्ञों ने महिलाओं का उपचार किया।