श्री कोटवा धाम चौराहे पर स्थित कृण्णा गौशाला प्रागंण में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन महन्त जयनारायण दास जी ने श्रोताओं को कथा सुना कर भाव विभोर किया

श्री कोटवा धाम चौराहे पर स्थित कृण्णा गौशाला प्रागंण में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन महन्त जयनारायण दास जी ने श्रोताओं को कथा सुना कर भाव विभोर किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट ।। सिरौलीगौसपुर। श्रीमद भागवत कथा श्रवण कर महापापी अंजामिल का उद्धार हो सकता है तो हम सभी भक्तों का क्यों कल्याण नहीं हो सकता है । गुरुवार को श्रीकोटवाधाम चौराहे के कृण्णा गौशाला प्रागंण में प्रयागराज से पधारे महन्त जय नारायण दास जी के मुखारविंद से सुनाई जा रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन महन्त श्री जय नारायण दास जी ने उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर करते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण कर महापापी अंजामिल का उद्धार हो सकता है तो हम सभी भक्तों का कल्याण क्यों नहीं हो सकता है।बस बिषय श्रद्वा एंव विश्वास का है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बडी धूमधाम के साथ संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा में मनाया गया।इस मौके पर महन्त बलराम दास, पूर्व विधायक राज लक्ष्मी वर्मा, दुर्गेश दीक्षित, सन्तोष श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, ननकू तिवारी, सोहनलाल वर्मा, महन्त कमलेश दास श्रीमती गुड़िया देवी अनूप विश्वकर्मा शुभम सिंह एडवोकेट सुनील कुमार सतीश सिंह,मास्टर मखदूम सहित सैकड़ों लोगों ने श्रीमद भागवत कथा श्रवण कर मोक्ष प्राप्ती का मार्ग प्रशस्त किया।