श्रीकोटवाधाम के कृण्णा गौशाला के प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन महन्त श्री जय नारायण दास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई

श्रीकोटवाधाम के कृण्णा गौशाला के प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन महन्त श्री जय नारायण दास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट ।। सिरौलीगौसपुर।श्रीकोटवाधाम चौराहे पर चल रही श्रीमद,भागवत कथा के चौथे दिन प्रयागराज से पधारे महन्त जय नारायण दास जी ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म को संगीतमय तरीके से श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में भगवत भजन करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। बुधवार को श्रीकोटवाधाम चौराहे के निकट कृण्णा गौशाला के प्रांगण में प्रयागराज से पधारे महन्त जय नारायण दास जी ने श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म पर कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन सर्वोच्च जीवन बताते हुए कहा कि गृहस्थ जीवन में रहकर भगवान का भजन करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और मनुष्य की मनोकामना पूर्ण करते हैं।इस मौके पर सन्तोष तिवारी, सन्तोष श्रीवास्तव, दुर्गेश दीक्षित, बब्लू दीक्षित,के के बाजपेयी, सुरेश तिवारी,मंयक बाजपेयी सुरेश चंद्र अजय रावत एडवोकेट श्रीमती गुड़िया देवी शुभम सिंह एडवोकेट अनूप विश्वकर्मा कमोली धाम के महन्त कमलेश दास, सत्यनाम दास शेषनरायन तिवारी, अखिलेश दास सहित सैकड़ों की संख्या में नर नारी बच्चों ने महन्त जय नारायण दास जी के मुखारविंद से कथा का श्रवण किया।