शादी का झांसा देकर चार साल तक शोषण, अब विवाह से इनकार

शादी का झांसा देकर चार साल तक शोषण, अब विवाह से इनकार

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक ललित पुत्र बंशी लाल पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शोषण करने और अब विवाह से इनकार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उससे 65 हजार रुपये भी लिए और दूसरी जगह शादी तय होने पर उसे धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट, परिवार में दहशत का माहौल युवती ने बताया कि 29 मार्च को रास्ते में आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसे रोक लिया, हाथ खींचकर गिरा दिया और मारपीट की, जिससे वह काफी सहम गई। परिजनों का कहना है कि जब वे शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।