वैष्णवी गुप्ता 7 वर्ष की झुलस कर मौत के मामले में नामजद शिवप्रसाद गुप्ता को कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम कोटवाधाम में 22 फरवरी को भगोने के गरम पानी में झुलसी 7 वर्षीय बालिका वैष्णवी की मृत्यु में नामजद शिवप्रसाद गुप्ता को कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि 22 फरवरी को वैष्णवी शिवप्रसाद की किराने की दुकान पर सामान लेने गयी थी तभी भगोने के गरम पानी में गिर कर झुलस गई थी।जिसका उपचार लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। शनिवार की सुबह वैष्णवी की मौत के बाद शव कोटवाधाम पंहुचा परिवार में कोहराम मच गया कोतवाली बदोसरांय पुलिस,पी ए सी व कई थानों की पुलिस ने अन्तिम संस्कार कराया। कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने बालिका के बाबा राजू गुप्ता द्वारा कोतवाली बदोसरांय में दर्ज करवाये मुकदमें में नामजद शिवप्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।