विधायक सुरेश्वर सिंह 35.58 लाख की लागत से बने गौशाला का किया लोकार्पण

बहराइच /निष्पक्ष जन अवलोकन /महसी विकास खंड के एरिया ग्राम पंचायत में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने नव निर्मित गौशाला का फीता काटकर व शिलापट्ट से परदा हटाकर लोकार्पण किया। हरदी गौरा में भूमि पूजन व शिलान्यास कर गौशाला की आधारशिला रखी। इन दोनों स्थानों पर 500 बेसहारा पशु संरक्षित किए जा सकेंगे। एरिया ग्राम पंचायत में एक एकड़ में 35.58 लाख की लागत से गोवंश आश्रय बनाया गया है। लोकार्पण के मौके पर विधायक सुरेश्वर सिंह ने गोवंश का पूजन किया। परिसर में हवन पूजन किया और पौध रोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गाय की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। गाय के रोम रोम में देवताओं का वास होता है। ग्रामीणों को गोवंश की सेवा करने का संकल्प दिलाया। विधायक ने कहा कि लोग गाय को जरूर पालें। सरकार पशुधन के विकास के लिए संकल्पित है। विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि अधिकारी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण जरूर करें। संरक्षित पशुओं के देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। विधायक ने सरकार की योजनाओं का बखान किया और कहा कि डबल इंजन की सरकार बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की व्यवस्था मजबूत हुई है। लोकार्पण कार्यक्रम में नानपारा चीनी मिल के डायरेक्टर अखंड प्रताप सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह अंकित जिला मंत्री राम निवास जायसवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पांडेय एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह सीओ डीके श्रीवास्तव, सीवीओ राजेश कुमार उपाध्याय, बीडीओ हेमंत कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, शैलेंद्र सिंह, विद्याधर बाजपेई, विनीत जायसवाल, धर्मेंद्र शुक्ल, राम कुमार बाजपेई सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।