विधायक ने मुख्यमंत्री को दीं होली पर्व की शुभकामनाएं
निष्पक्ष जन अवलोकन
विजय राम जायसवाल
फतेहपुर(बाराबंकी) क्षेत्रीय विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने लखनऊ में प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुलाकात दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र की विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की।क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और भविष्य में कराए जानेवाले विकास कार्यों के बावत सुझाव प्रस्तुत किए।विधायक ने कहाकि प्रदेशसरकार के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु निरंतरप्रयासकिए जा रहे हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुएकहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र में विकास की गति लगातार तेज हो रही है।वे प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आमजनता तक पहुंचाने हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे।क्षेत्र के विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहाकि प्रदेश सरकारकी जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं से जनताको सीधा लाभ मिल रहा है।








