वार्षिक परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

वार्षिक परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

निष्पक्ष जन अवलोकन बेलहरा (बाराबंकी)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौरा सैलक में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी गंगा बख्श सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अतिथियों का परिचय करवाते हुए विद्यालय की वार्षिक प्रगति एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि गंगा बख्श सिंह ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को परिश्रम, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि निरन्तर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विक्रांत कुमार पाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष, प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक सहित अन्य गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।