रेवडा गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

रेवडा गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन रत्नाकर पाण्डेय टिकैतनगर (बाराबंकी)। विकासखंड पूरे डलई अंतर्गत ग्राम रेवडा में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन हरिद्वार से पधारे कथा व्यास रामेश्वर महाराज द्वारा किया जा रहा है, जो अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर रहे हैं। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की लीला का अत्यंत सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित भक्तगण भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह श्रीमद् भागवत कथा 29 मार्च से प्रारंभ होकर 5 अप्रैल तक चलेगी। कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक किया जाता है, जिसके उपरांत प्रसाद वितरण भी किया जाता है। कार्यक्रम के आयोजक गोपीचंद, धर्मराज आदि हैं, जिनके द्वारा इस धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। हरिद्वार से आए महाराज जी की कथा शैली की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। इस दौरान गंगाराम, श्रवण शर्मा, मास्टर मनोज शर्मा, आदित्य, नीलम शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रतीक सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।